Sunday, 28 July 2013

ज़िंदगी शायरी संग्रह

1.
सर-ऐ-आम ये शिकायत है ज़िन्दगी से,
क्यूँ मिलता नहीं मिजाज मेरा किसी से...

2.
कुछ हार गयी तकदीर कुछ टूट गए सपने..
कुछ गैरों ने बर्बाद किया कुछ छोड़ गए अपने

3.
बस यहीं काम हैं...फ़ुर्सत भी बोहोत हैं...
तुम हमारे...हम तुम्हारे...ऐब ढुंढते हैं...

4.
बस यूँ ही लिखता हूँ .. वजह क्या होगी ..??
राहत ज़रा सी ..
आदत ज़रा सी ..!

5.
अब से पहले के जो क़ातिल थे बहुत अच्छे थे
कत्ल से पहले वो पानी तो पिला देते थे

6.
एक ही चौखट पे सर झुके 
तो सुकून मिलता है 
भटक जाते हैं वो लोग 
जिनके हजारों खुदा होते हैं!

7.
बुलंदियों की ख्वाइशें तो बहुत है मगर, 
दूसरों को रौंदने का हुनर कहाँ से लायें 

8.
मैं भी तनहा हूँ खुदा भी तनहा,
वक़्त कुछ साथ गुज़ारा जाए ...

9.
ज़रा सी बात पर बरसों के याराने गए, 
इतना तो हुआ, कुछ लोग पहचाने गए

10.
सुलझा हुआ सा समझते है मुझ को लोग.....
उलझा हुआ सा मुझमे, कोई दूसरा भी है....!!

11.
बच्चा था भूखा और आँखों में अश्क जरुर था 
उस फरिश्ते का करिश्मा भी एक फितूर था ..
गोद में बसी माया ने उस भूख को भुला दिया 
माँ की लोरी के जादू ने उसे फिर से सुला दिया..!!!

12.
उस रात गरीब माँ ने यह कह के बच्चों को सुला दिया,
फ़रिश्ते ख्वाब में आते है रोटियां ले कर !!!

13.
जरूरत और चाहत में बहुत फ़र्क है ....
कमबख्त़ इसमे तालमेल बिठाते बिठाते ज़िन्दगी गुज़र जाती है !!!!

14.
मेरे खुदा ले चल ऐसे मंजर पर मेरे कदम,
जहां न कुछ पाने की खुशी हो, न कुछ खोने का गम ..

15.
जानवर की कोख से जनते न देखा आदमी ...
आदमी की नस्ल फिर क्यों जानवर होने लगी

16.
ग़ैरों से पूछती है
तरीका निजात का
अपनों कि साजिशों से
परेशान ज़िन्दगी 

17.
कश्ती के मुसाफिर ने समन्दर नहीं देखा
आँखों को देखा पर दिल मे उतर कर नहीं देखा,
पत्थर समझते है मेरे चाहने वाले मुझे ,
हम तो मोम है किसी ने छूकर नहीं देखा.

18.
ज़िन्दगी तस्वीर भी है और तकदीर भी! 
फर्क तो रंगों का है!
मनचाहे रंगों से बने तो तस्वीर; 
और अनजाने रंगों से बने तो तकदीर!!!

19.
'कहने वालों का कुछ नहीं जाता, 
सहने वाले कमाल करते हैं 
कौन ढूंढें जवाब दर्दों के, 
लोग तो बस सवाल करते हैं

20.
तकदीर के लिखे पर कभी शिकवा न कर,
तू अभी इतना समझदार नहीं हुआ है की रब के इरादे समझ सके..

21.
यूँ ही रखते रहे बचपन से दिल साफ़ हम अपना,
पता नहीं था कि कीमत तो चेहरों कि होती है दिल कि नहीं!!

22.
लगी है प्यास चलो रेत निचोड़ी जाए ,
अपने हिस्से में समंदर नहीं आने वाला......!

23.
मौत से बचने की एक तरकीब है ,
दूसरों के ज़ेहन में जिंदा रहो......!

24.
अगर बिकने पे आ जाओ तो घट जाते हैं दाम अक़सर...
न बिकने का इरादा हो तो क़ीमत और बढ़ती है....

25.
जाहिर नहीँ करता पर मैँ
रोज रोता हुँ
शहर का दरिया मेरे घर से
निकलता है

26.
खुदा ने तो मुझे,अपने जैसा ही बना के भेजा था,
ज़माने ने मुझे,ना जाने क्या-क्या पढ़ा दिया ...!

27.
कतल तो लाजिम है इस बेवफा शहर में...
जिसे देखो हाथ में दिल और दिल में नफरत लिये फिरता है...

28.
तन्हाई तो साथी है अपनी जिन्दगी के हर एक पल की ........
चलो ये शिकवा भी दूर हुआ कि किसी ने साथ नहीं दिया .....!!

29.
कभी मुस्कुराती आँखें भी कर देती हैं, कई दर्द बयां,
हर बात को रोकर ही बताना जरूरी तो नहीं ..

31.
ज़िंदगी जीने को एक यहाँ ख्वाब मिलता है,
यहाँ हर सवाल क! झूठा जवाब मिलता है,
किसे समझे अपना किसे पराया,
यहाँ हर चेहरे पे एक नकाब मिलता है.


32.

दिल से मिले दिल तो सजा देते है लोग,
प्यार के जजबातो को डुबा देते है लोग,
दो इँसानो को मिलते कैसे देख सकते है,
जब साथ बैठे दो परिन्दो को भी उठा देते है लोग।


33.

आजकल सवाल ही सवाल खिलते हैं,फूलों की तरह,
जवाब गुम-सुम से मिट्टी में,दबे रहते हैं..

34.
चंद सवालॊं की तल़ब़गार है जिंदगी ।
थॊड़ी तॆरी थॊड़ी मॆरी उधार है जिंदगी ||
हवाओं कॆ थपॆड़ॆं सह चुकी है।
अब तुफानॊं सॆ दॊ चार है जिंदगी ||

35.
अपने मतलब के अलावा कौन किसी को पूछता है,
बिना रूह के तो घर वाले मय्यत को भी नहीं रखते.

36.
शायरी छोड़ दी तो भूलने लगी दुनिया,
जब लिखते थे शायरी तो एक नाम था अपना 

37.
मुझे देखने से पहले साफ़ कर... 
अपनी आँखों की पुतलियाँ ग़ालिब...
कहीं ढक ना दे मेरी अच्छाइयों को भी..
नज़रों की ये गन्दगी तेरी...!!!!!!!!

38.
दो चार नही मुझे सिर्फ एक दिखा दो,
वो शख्स जो अन्दर भी बाहर जैसा हो.

39.
बच्चा बोला देख कर,मस्जिद आलीशान
अल्ला तेरे एक को, इतना बड़ा मकान!!

40.
अजीब सी आदत और गजब की फितरत है मेरी..
मुहब्बत हो या नफरत बहुत शिद्दत से करता हूँ..

41.
मुफ्त में नहीं आता यह शायरी का हुनर,
इसके बदले ज़िन्दगी हमसे हमारी खुशियों का सौदा करती है.

42.
जरा सी बात पर बरसों के याराने गए,, 
मगर इतना तो हुआ कि कुछ लोग पहचाने गए

43.
गैरों से मुहब्बत होने लगी है आजकल मुझे,
जैसे जैसे अपनों को आजमाता जा रहा हूँ...

45.
जो गरीबी में एक दिया भी न जला सका 
एक अमीर का पटाखा उसका घर जला गया ..

46.
हम तो बेवजह ही करते रहे
रौशनी की तलाश,
रात दिये के सहारे कट सकती थी मालूम
ना था...

47.
चलो आज बचपन का कोई खेल खेलें,
बड़ी मुद्दत हुई बेवजह हंसकर नहीं देखा.

48.
मैं भी बहूत अजीब हूँ  इतना अजीब हू की बस 
खुद को तबाह कर लिया और मलाल भी नहीं

49.
रंग , हर रंग में हैं दाद-ए -तलब
खून थूकू तो वाह  वाह  कीजिये

50.
तारीख की नज़र में ऐसे भी मंज़र आये 
जब लम्हों  ने खता की और सदियों ने सजा पायी  

51.
साज गए हम लुटे हुए सजिंदा जैसे बैठे है
यार चले गए हम बेशरम जिन्दा जैसे बैठे है

52.
मैं अब हर शख्स से उकता  चूका हूँ
फ़क़त कुछ दोस्त हैं और दोस्त भी क्या

53.
हमको ग़ालिब ने यह दुया दी थी
तुम सलामत रहो हज्जार बरस
यह बरस तो फ़क़त दिनों में गया

54.
इतना खाली था अन्दु -रुन  मेरा
कुछ दिन तो खुदा  रहा मुझ में

55.
गुस्सा भी हैं तहजीब-ए -तलाक़ -का तलबगार
हम चुप हैं , भरे बैठे हैं,गुस्सा ना करेंगे

56.
आग से खेलना है शौक अपना
अब तेरे ख़त जलाये जायेंगे 

57.
सीसे की इस तरफ से , मैं सब को ताक रहा हुईं
मरने की भी किसी में , फुर्सत नही है मुझ में

58.
याद की धूप  तो हैं रोज की बात हैं
हाँ मुझे चांदनी से खतरा है।

59.
एक नफरत ही नहीं दुनिया में दर्द का सबब 
यह मोहब्बत भी अक्सर सुकून वालों को तबाह कर देती है

60.
जो इक ख़ुदा नहीं मिलता तो इतना मातम क्यूँ
यहाँ तो कोई मेरा हमज़बाँ नहीं मिलता

61.
खड़ा हूँ कब से मैं चेहरों के एक जंगल में
तुम्हारे चेहरे का कुछ भी यहाँ नहीं मिलता

62.
लब ये कहते हैं, "चलो अब मुस्कुराया जाये"
सोचती हैं आखे, दिल से दगा केसे किया जाये ?

63.
बादशाहों की मुअत्तर ख्वाबगाओ में कहाँ
वह मज़ा जो भीगी भीगी घास पर सोने में हैं
मुत्मुइन बेफिक्र लोगो की हसीं में कहाँ
लुत्फ़ जो एक दुसरे को देख कर रोने में है

64.
अपनी पलकें वो बंद रखता है
जाने कैसी पसंद रखता है
धूप से सामना न हो जाए
घर से दरवाज़े बंद रखता है

65.
जब कभी कश्ती मेरी सैलाब में आ जाती है
माँ दुआ करती हुई ख़्वाब में आ जाती है

66.
इससे बढ़कर मलाल शायरी में क्या होगा
लिखता हूँ जिसके लिए उसको गुमान ही नहीं
समझे मुझे सारा जहाँ तो भी क्या हुआ
गर जज़्बा मेरा जिसके लिए उस पर अयान ही नहीं

67.
बंदगी हमने छोड़ दी 'खुमार '
क्या करें लोग जब ख़ुदा हो जाएँ

68.
वो जान गयी थी ,हमे दर्द में मुस्कराने की आदत हैं 
वो रोज नया जख्म देती थी मेरी ख़ुशी के लिए 

69.
ये जो मेरे दामन पर कजरारे छींटें हैं थोड़े-बहुत
झाँक के देखो,तेरे गिरेबाँ से धूल कुछ उडी लगती है

70.
जुर्म में हम कमी करें भी तो क्यों ...?
तुम सजा भी तो कम नहीं करते ....!

71.
"सलीक़ा हो अगर भीगी हुई आँखों को पढने का,
तो फिर बहते हुए आंसू भी अक्सर बात करते हैं"

72.
चंद
सिक्को की विडंबना है, जो खुद का बच्चा रोता छोङ मालकिन के बच्चो को रोज खिलाने जाती है वो ... ।।।

73.
डरता हूँ कहने से की मोहब्बत है तुम से ......!!
की मेरी जिंदगी बदल देगा तेरा इकरार भी और इनकार भी ...!!

74.
मै फिर से निकलूंगा तलाश -ए-जिन्दगी में ....
दुआ करना दोस्तों इस बार किसी से इश्क ना हो .....!!!!


75.
अर्श तक ओस के क़तरों की चमक जाने लगी।
चली ठंडी जो हवा तारों को नींद आने लगी।।

76.
सिगरेट जला के मैं जो ज़रा मुत्मइन हुआ।
चारों तरफ से उसको बुझाने चली हवा। ।
- मिद्हतुल अख़्तर

77.
सिगरेट, गिलास, चाय का कप और नन्हा लैंप।
सामाने-शौक़ हैं ये बहम मेरी मेज़ पर। ।
-ज़हीर ग़ाज़ीपुरी
78.
ये हसरत रह गई किस किस मज़े से ज़िंदगी करते।
अगर होता चमन अपना, गुल अपना, बाग़बां अपना। ।
- मज़हर जाने-जानां

79. 
ख़ुदा के वास्ते इसको न टोको।
यही एक शहर में क़ातिल रहा हैं। ।
- मज़हर जाने-जानां

80.     
जान, तुझ पर कुछ एतबार नहीं।
कि ज़िंदगानी का क्या भरोसा हैं। ।
- ख़ान आरज़ू
81.
किसी के महरमे आबे रवां की याद आई।
हुबाब के जो बराबर कभी हुबाब आया। ।

82.
अपने हालात का खुद पता नहीं मुझको, 
मैंने औरोंसे सुना है के मैं परेशां हूँ आजकल...

83.
हमसे मत पूछिए जिंदगी के बारे में 
अजनबी क्या जाने अजनबी के बारे में 


84.

डायरी खोली एक पुराना ख़त मिला 
एक नया जख्म फिर ताज़ा हो गया 

85.

हमने भी सोकर देखा हैं नए पुराने सहरो में 
पर जैसा भी हो अपने गर का बिस्तर अच्छा लगता हैं

86.
ठिकाना कब्र है तेरा, इबादत कुछ तो कर ग़ाफिल,
कहावत है कि खाली हाथ घर जाया नहीं करते..

87.
फ़िक्र-ऐ -ज़िन्दगी ने थोड़े फासले बड़ा दिए हैं वरना 
सब दोस्त साथ ही थे ,अभी कल की ही तो बात हैं 

88.
क्या हुआ जो बदल गयी है दुनिया 
मैं भी तो बहोत बदल गया हूँ 

89.
मोहब्बतें तो कभी रास न आई हमको 
नफरतों के बीच कभी हम रहे ही नहीं

90.
और भी ग़म हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा
राहते और भी हैं , वस्ल की रहत के सिवा 

91.
ग़ालिब -ए-खस्ता  के बगैर कौन से काम बंद हैं 
रोये जार जार क्यों ,किये हाय हाय क्यों 

92.
इश्क  पर जोर नहीं  हैं यह वो आतिश  'ग़ालिब '
के  लगाये न  लगे  और  बुझाये न  बुझे 

93.
हमको मालूम हैं  जन्नत की  हकीक़त  लेकिन,
दिल के खुश रखने  को ,'ग़ालिब'  यह ख्याल अच्छा है 

94.

हजारों ख्वाहिशें ऐसी कि हर ख्वाहिश पे दम निकले
बहुत निकले मेरे अरमाँ, लेकिन फिर भी कम निकले


95.
जाहिद,शराब पीने दे मस्जिद में बैठकर 
या वो जगह बता , जहाँ खुद  नहीं  
                                                   -ग़ालिब 
96.

मस्जिद खुद का घर हैं, पीने की जगह नहीं 

काफिर के दिल में जा , वहां खुदा नहीं 
                                                   -इकबाल 
97.

काफिर के दिल से आया हूँ , मैं यह देख कर  'फ़राज़'

खुद मौजूद हैं वहां , पर उसे पता नहीं 
                                                  -फ़राज़ 
98.

आगे आती थी हाल ए  दिल पे हसी 
अब किसी बात पे नहीं आती 

99.
अब  इस से  ज्यादा  क्या नरमी  बरतू
दिल  के ज़ख्मो को छुया है  तेरे गालों  की तरह 

100.
पत्ता पत्ता बूटा  बूटा  हाल  हमारा जाने हैं 
जाने न  जाने गुल  ही न  जाने  , बाग़  तो सारा  जाने  हैं 

101.
हर शख्स  दौड़ता  हैं यहाँ भीड़ की तरफ 
फिर भी चाहता है  उसे रास्ता मिले 

102.
मेरे लफ्जों स न कर मेरे किरदार का फैसला 
तेरा वजूद मिट जायेगा मेरी हकीक़त ढुँढते ढुँढते

103.
जो लौट आये तो कुछ कहना मत बस देखना उन्हेब गौर से 
जिन्हें मज़िलों पे जाकर खबर हुयी कि यह रास्ता कोई और था 

104.
सैर करो तो चमन की, बाज़ारों मे क्या रखा है 
कत्ल करो तो निगाहों से, तलवारों मे क्या रखा है 

105.
बोल, के लब आज़ाद है तेरे: बोल, ज़बान अब तक तेरी है,
तेरा सुतवां जिस्म है तेरा – बोल, के जान अब तक तेरी है.

106.
कुछ तबियत ही  मिली थी ऐसी  , चैन से जीने  की सूरत न हुयी 
जिसको चाह उसको अपना न सके , जो मिला उस से  मोहब्बत न हुयी 
107.
बस कि दुश्वार है हर काम का आसां होना ,
आदमी को भी मयस्सर नहीं इन्सां होना
- मिर्ज़ा ग़ालिब 

108.
हर तरफ हर जगह बेशुमार आदमी ,
फिर भी तनहाइयों का शिकार आदमी
- निदा फ़ाज़ली 

109.
ख़ुदा को पा गया वाइज़ मगर है ,
ज़रूरत आदमी को आदमी की
- फि़राक़ गोरखपुरी 

110.
घरों पे नाम थे नामों के साथ ओहदे थे ,
बहुत तलाश किया कोई आदमी न मिला
- बशीर बद 

111.
वक्त रहता नहीं कहीं छुपकर ,
इस की आदत भी आदमी सी है.
- गुलज़ार 

112.
आदमी आदमी से मिलता है ,
दिल मगर कम किसी से मिलता है.

113.
किरण चाहू तो दुनिया के सरे अँधेरे घेर लेते है |
कोई मेरे तरह जी ले तो जीना भूल जायेगा ||

114.
साथ भी छोडा तो कब,जब सब बुरे दिन कट गए |
ज़िन्दगी तुने कहा आकर दिया धोखा मुझे ||

115.
हमें इस चिस्त से उम्मीद क्या थी और क्या निकला |
कहा जाना हुआ था तय कहा से रास्ता निकला ||
खुदा जिनको समझते थे वो शीशा थे न पत्थर थे |
जिसे पत्थर समझते थे वही अपना खुदा निकला ||

116.
जिसने इस दौर के इन्सान किये है पैदा वो मेरा भी खुदा होगा मुझे मंज़ूर नहीं |

117.
अगर टूटे कीसी का दिल ,तो शब् भर आख रोती है |
ये दुनिया है गुलो की जी इसमें काटे पिरोती है ||
हम मिलते है अपने गाओ में दुश्मन से भी इठला कर |
तुम्हारा शहर देखा तो बड़ी तकलीफ होती है ||

118.
तुम्हारे जैसे हमने देखनेवाले नहीं देखे |
जिगर में किस तरह से रंजो ग़म पाले नहीं देखे ||
यहाँ पर जात मजहब का हवाला सबने देखा है|
किसी ने भी हमारे पाओं के छाले नहीं देखे ||


119.
कदम उठने नहीं पाते, के रास्ता काट देता है|
मेरे मालिक मुझे आखिर तू कब तक आजमाएगा||

120.
मेरी आँखों में आसूं ,तुझसे हम दम क्या कहूं क्या है.
ठहर जाये तो अंगारा है,बह जाये तो दरिया है.


121.
अब के सावन में शरारत ये मिरे साथ हुई ....
मेरा घर छोड़ के कुल शहर में बरसात हुई

No comments:

Post a Comment