Sunday, 13 December 2015

Bewafaai

1.
लोग इश्क़ करते है बड़े शोर के साथ,
हमने भी किया था बड़े ज़ोर के साथ,
मगर अब करेंगे ज़रा गौर के साथ,
क्योकि कल देखा था उसे किसी और के साथ!

2.
मेरे सब्र की इन्तेहाँ क्या पूछते हो 'फ़राज़'

वो मेरे सामने रो रहा है किसी और के लिए..

3.
ज़ख़्म जब मेरे सिने के भर जाएँगे,
आँसू भी मोती बनकर बिखर जाएँगे,
ये मत पूछना किस किस ने धोखा दिया,

वरना कुछ अपनो के चेहरे उतर जाएँगे

4.
आज कोई नया जख्म नहीं दिया उसने मुझे ,
कोई पता करो वो ठीक तो है ना 

5.
चले जायेंगे तुझे तेरे हाल पर छोड़कर 

कदर क्या होती है तुझे वक़्त सिख देगा

The Long One ...... Najms

1.
मेरी हर दुआ हर अजान में तू है ,
कहते है घर खुदा का जिसे उस मकान में तू है

कैसे पहुंचेगी मेरी परवाज़ तुझ तक ,
मैं हूँ जमीन पर और आसमान पर तू है

मेरी इबादत मेरी मोहब्बत पर इनायत कर,
मेरे दिल और धड़कन के दरम्यान में सिर्फ तू है

मेरी ख़ताएँ नाकाबिले माफ़ी है शायद,
तभी तो बेपरवाह है इस कदर कि मेरे दर्द से अनजान तू है

2.
ऐसा नहीं कि हमको मुहब्बत नहीं मिली, 

तुझे चाहते थे, पर तेरी उल्फत नही मिली, 

मिलने को तो ज़िंदगी में कईं हमसफ़र मिले, 
पर उनकी तबियत से अपनी तबियत नही मिली, 

चेहरों में दूसरों के तुझे ढूंढते रहे दर-ब-दर, 
सूरत नही मिली, तो कहीं सीरत नही मिली, 

बहुत देर से आया था वो मेरे पास यारों, 
अल्फाज ढूंढने की भी मोहलत नही मिली,

तुझे गिला था कि तवज्जो न मिली तुझे,
मगर हमको तो खुद अपनी मुहब्बत नही मिली,

हमे तो तेरी हर आदत अच्छी लगी "फ़राज़"
पर अफ़सोस !! तेरी आदत से मेरी आदत नही मिली..
3.
ज़ख्म क्या होता है ये बताएँगे किसी रोज, 

कमाल की ग़ज़ल तुमको सुनाएंगे किसी रोज, 

थी उन की जिद के मैं जाऊं उनको मनाने, 
मुझे ये वहम था कि वो बुलाएँगे किसी रोज, 

मैंने कभी सोचा भी नहीं था ऐसा कि, 
मेरे दिल को वो इतना दुखायेंगे किसी रोज, 

उड़ने दो इन परिंदों को आजाद फिजाओं में, 
गर होंगे तुम्हारे तो लौट के आएंगे किसी रोज..

4.
आज मुझे फिर इस बात का गुमान हो,

मस्जिद में भजन, मंदिरों में अज़ान हो.

खून का रंग फिर एक जैसा हो,
तुम मनाओ दिवाली ,मैं कहूं रमजान हो.

तेरे घर भगवान की पूजा हो,
मेरे घर भी रखी एक कुरान हो.

तुम सुनाओ छन्द 'निराला' के,
यहाँ 'ग़ालिब' से मेरी पहचान हो.

हिंदी की कलम तुम्हारी हो,
यहाँ उर्दू मेरी जुबान हो.

बस एक बात तुझमे मुझमे वतन की खातिर यहाँ समान हो,
मैं तिरंगे को बलिदान दूँ, तुम तिरंगे पे कुर्बान हो.

5.
रूह के रिश्तों की ये गहराइयाँ तो देखिये,

चोट लगती है हमारे और चिल्लाती है माँ।

चाहे हम खुशियों में माँ को भूल जायें दोस्तों,
जब मुसीबत सर पे आ जाए, तो याद आती है माँ।

हो नही सकता कभी एहसान है उसका अदा,
मरते मरते भी दुआ जीने की दे जाती है माँ।

मरते दम बच्चा अगर आ पाये न परदेस से,
अपनी दोनो पुतलियाँ चौखट पे धर जाती है माँ।

प्यार कहते है किसे और ममता क्या चीज है,
ये तो उन बच्चों से पूँछो, जिनकी मर जाती है माँ।

6.
वो मुझे मेहंदी लगे हाथ दिखा कर रोई, मैं किसी और की हूँ बस इतना बता के रोई!
शायद उम्र भर की जुदाई का ख्याल आया था उसे, वो मुझे पास अपने बैठा के रोई !

कभी कहती थी की मैं न जी पाऊँगी बिन तुम्हारे, और आज ये बात दोहरा के रोई!
मुझसे ज्यादा बिछड़ने का ग़म था उसे, वक़्त-ए -रुखसत वो मुझे सीने से लगा के रोई!

मैं बेक़सूर हूँ कुदरत का फैसला है ये, लिपट कर मुझे बस इतना बता के रोई।
मुझ पर दुःख का पहाड़ एक और टूटा, जब मेरे सामने मेरे ख़त जल के रोई।


मैं तन्हा सा खुद में सिमट के रह गया, जब वो पुराने किस्से सुना के रोई।
मेरी नफ़रत और अदावत पिघल गई एक पल में, वो वेबफ़ा थी तो क्यों मुझे रुला के रोई।

सब गिले-शिकबे मेरे एक पल में बदल गए, झील सी आँखों में जब आँसू के रोई।
कैसे उसकी मोहब्बत पर शक़ करूँ मैं, भरी महफ़िल में वो मुझे गले लगा के रोई !....

7.
तेरे शहर से तो मेरा गाँव अच्छा है 
===================

बड़ा भोला बड़ा सादा बड़ा सच्चा है
तेरे शहर से तो मेरा गाँव अच्छा है

वहां मैं मेरे बाप के नाम से जाना जाता हूँ
और यहाँ मकान नंबर से पहचाना जाता हूँ

वहां फटे कपड़ो में भी तन को ढापा जाता है
यहाँ खुले बदन पे टैटू छापा जाता है

यहाँ कोठी है बंगले है और कार है
वहां परिवार है और संस्कार है

यहाँ चीखो की आवाजे दीवारों से टकराती है
वहां दुसरो की सिसकिया भी सुनी जाती है

यहाँ शोर शराबे में मैं कही खो जाता हूँ
वहां टूटी खटिया पर भी आराम से सो जाता हूँ,

यहाँ रात को बहार निकलने में दहशत है

मत समझो कम हमें की हम गाँव से आये है
तेरे शहर के बाज़ार मेरे गाँव ने ही सजाये है,

वह इज्जत में सर सूरज की तरह ढलते है
चल आज हम उसी गाँव में चलते है
............. उसी गाँव में चलते है |

8.
मेरे ज़मीर को इस क़दर निचोड़ा ना करो,
हर मुसलमान को दहशतगर्द से जोड़ा ना करो
हम ने भी गंवाई हैं जाने आजादी के लिए,
तुम हमें शक की नज़र से देखा ना करो
हिन्दू हो,मुसलमान हो,सिख हो के इसाई हो सब एक हैं
तुम हमें मज़हब के तराजू में तोला ना करो
देख कर मासूमों की लाशों को जितना तुम रोए थे,उतना हम भी रोए हैं
तुम हमें हैवानियत की जात से जोड़ा ना करो
ज़रा देखो उस लाचार माँ बीबी और बच्चे को,
मासूमों की लाशों पर सियासात की चादर को लपेटा न करो
वतन के बानी हो अगर ,तो एकता पर विश्वास करो,
मज़हब के नाम पर वोटों को बटोरा न करो
जो करे वतन से गद्दारी वो इंसान नहीं शैतान है ,
तुम मेरे पाक मज़हब को इस शैतानियत से जोड़ा न करो.

9.
जब तिरा नाम लिया दिल ने, तो दिल से मेरे
जगमागाती हुई कुछ वस्ल की रातें निकलीं
अपनी पलकों पे सजाये हुए अश्कों के चिराग़
सर झुकाये हुए कुछ हिज्र की शामें गुज़रीं
क़ाफ़िले खो गये फिर दर्द के सहराओं में
दर्द जो तिरी तरह नूर भी है नार भी है
दुश्मने-जाँ भी है, महबूब भी, दिलदार भी है

10.
जो हुआ वो हुआ किसलिए
हो गया तो गिला किसलिए

काम तो हैं ज़मीं पर बहुत
आसमाँ पर खुदा किसलिए

एक ही थी सुकूँ की जगह
घर में ये आइना किसलिए

11.
तस्वीर बनाता हूँ तस्वीर नहीं बनती
एक ख़्वाब सा देखा है ताबीर नहीं बनती

बेदर्द मुहब्बत का इतना-सा है अफ़साना
नज़रों से मिली नज़रें मैं हो गया दीवाना
अब दिल के बहलने की तदबीर नहीं बनती

दम भर के लिए मेरी दुनिया में चले आओ
तरसी हुई आँखों को फिर शक्ल दिखा जाओ
मुझसे तो मेरी बिगड़ी तक़दीर नहीं बनती

12.
उसके होंठों पर रही जो, वो हँसी अच्छी लगी
उससे जब नज़रें मिलीं थीं वो घड़ी अच्छी लगी
उसने जब हँसते हुए मुझसे कहा` तुम हो मेरे `
दिन गुलाबी हो गए ,ये ज़िन्दगी अच्छी लगी
पूछते हैं लोग मुझसे , उसमें ऐसा क्या है ख़ास
सच बताऊँ मुझको उसकी सादगी अच्छी लगी
कँपकँपाती उँगलियों से ख़त लिखा उसने `खुमार `
जैसी भी थी वो लिखावट वो बड़ी अच्छी लगी

13.
भरी है धूप ही धूप
आँखों में
लगता है
सब कुछ उजला उजला
.
.
.
तुम्हें देखे ज़माने हो गए हैं

Wednesday, 18 December 2013

मोहब्बत शायरी संग्रह

1.
लौट आओ कि मेरी साँसे अब तिनका तिनका बिखरती हैं..
कहीं मेरी जान ना ले ले ये पहली शाम दिसंबर की..

2.
मुझे मालूम है मैं उस के बिना ज़ी नहीं सकता...
उस का भी यही हाल है मगर किसी और के लिए !


3.

वो याद आया कुछ यूँ, कि लौट आए सब सिलसिले....
ठन्डी हवा, पीले पत्ते और नवम्बर के ये दिन


4.

हिचकियों पर हिचकियाँ मैं रातभर भरता रहा,
वो सो रहा था तो फिर मुझे कौन याद करता रहा.. ?


5.

बचपन की नींद अब बहुत याद आती है
सिर्फ़ मुहब्बत पर ये इलजाम ठीक नहीं


6.

जाते वक़्त उसने बड़े गुरुर से कहा था ,"तुम जैसे हज़ार मिलेंगे !
मैंने मुस्कराकर कहा, मुझ जैसे की ही तलाश क्यों .. ?


7..

वो शख्स...शायद...मुझी को सोच रहा होगा...
आंखों में ये गुलाब...वरना कहां से आए...


8.

हलकी हलकी सी सर्द हवा
ज़रा ज़रा सा दर्द ए दिल
अंदाज अच्छा है ए नवम्बर तेरे आने का


9.

लाजवाब कर देतें हैं...तेरे खयाल...दिल को...
मोहोब्बत...तुझसे अच्छा...तेरा तसव्वुर हैं...


10.

ये किसका खयाल...कौनसी खुशबु...सता रहीं हैं दिल को...
ये जो करार दिल में हैं...कहीं...ये मोहोब्बत तो नहीं..


11.

कोशिश ज़रा सी करता तो मिल ही जाता मैं .... 
उसने मगर अपनी आँखों में ..... ढूँढा नहीं मुझे


12.
पूछा था हाल उन्हॊने बड़ी मुद्दतों के बाद...
कुछ गिर गया है आँख में...कह कर हम रो पड़े...


13.

मेरे सीने से लिपटे होते हैं आज भी एहसास तेरे,
जैसे लिखावट कोई लिपटी हो किताबी पन्नो से ।।


14.

गर मिल जाती दो दिन कि बादशाहत हमें,
तो मेरे शहर में तेरी तश्वीर का सिक्का चलता..!


15.

तेरे एक इशारे पे, हम इल्जाम अपने नाम ले लेते
बेवजह, झूठे इल्जाम लगाने की जरुरत क्या थी ?


16.
होश मुझे भी आ ही जायेगा मगर 

पहले ! दिल तेरी याद से रिहा तो हो


17.

जो तुम बोलो बिखर जाऐंगे, जो तुम चाहो संवर जाऐंगे,
मगर ये टूटना-जुड़ना हमें तकलीफ बहुत देता है 


18.

जो पूरा न हो सका.. वो किस्सा हूँ मै...
छूटा हुआ ही सही.. तेरा हिस्सा हूँ मै..!!


19.

उसकी आँखों में नज़र आता है सारा जहां मुझ को .........
अफ़सोस कि उन आँखों में कभी खुद को नहीं देखा .......!!!

20.
हम से बेवफाई की इन्तहां क्या पूछते हो दोस्तों.......
वो हम से प्यार सीखती रही किसी और के लिए ....!!

21.
अब उसे न सोचू तो जिस्म टूटने सा लगता है........
एक वक़्त गुजरा है उसके नाम का नशा करते~करते......!

22.
कभी यूँ भी आ मेरी आँख में के मेरी नज़र को ख़बर न हो
मुझे एक रात नवाज़ दे मगर उसके बाद सहर न हो...

23.
चल रहे है जमाने में रिश्वतो के सिलसिले 
तुम भी कुछ ले दे कर, मुझसे मोहब्बत कर लो

23.
आँख उठाकर भी न देखूँ, जिससे मेरा दिल न मिले,
जबरन सबसे हाथ मिलाना, मेरे बस की बात नहीं !!!!!

24..
प्यार ने क्या-क्या गज़ब कर दिया, किसी का नाम कविता किसी को ग़ज़ल कर दिया,
जो एक फूल का वज़न भी उठा न सकी,उस मुमताज के सीने पर ताजमहल रख दिया!!

25.
घर उसने क्या बनाया मस्जिद के सामने।
चाहत ने उसकी हमें नमाजी बना दिया।।

26.
समझौतों की भीड़-भाड़ में सबसे रिश्ता टूट गया
इतने घुटने टेके हमने आख़िर घुटना टूट गया
ये मंज़र भी देखे हमने इस दुनिया के मेले में
टूटा-फूटा नाच रहा है, अच्छा ख़ासा टूट गया....

27.
चाँद का क्या कसूर अगर रात बेवफा निकली,
कुछ पल ठहरी और फिर चल निकली,
उन से क्या कहे वो तो सच्चे थे,
शायद हमारी तकदीर ही हमसे खफा निकली.

29.
ये कह कह के हम दिल को समझा रहे है
वो अब चल चुके,वो अब आ रहे है..

30.
फूँक डालूँगा किसी रोज ये दिल की दुनिया
ये तेरा खत तो नहीं है कि जला भी न सकूँ।।

31.
बड़ी अजीब चीज है ये मौत भी,

कभी कभी उस जगह भी मिल जाती है....
जहाँ लोग जिंदगी की दुआ मांगने जाया करते है....... 

32.
हर इक हसरत हंस कर उनकी पूरी की हमने,
हमारी एक तमन्ना उनके दिल को भारी कर गयी.

33.
यूँ तो काफी मिर्च-मसाले हैं इस जिंदगी में....
तुम्हारे बिना जायका फिर भी फीका ही लगता है....

34.
चूम कर कफ़न में लपेटे मेरे चेहरे को,
उसने तड़प के कहा...
'नए कपड़े क्या पहन लिए, हमें देखते भी नहीं' !!

35.
ना ख़ुशी की तालाश है ना गमे निजात की आरज़ू ,
मैं खुद से नाराज़ हूँ तेरी बेरुखी के बाद .

36.
आज़ उदासी ने भी हाथ जोड़ कर कहा मुझसे,
वास्ता तुझे तेरे प्यार का मेरा आशियां छोड़ दे..

37.
मुमकिन हुआ तो मै तुम्हे माफ़ करुगा ,
फिलहाल तेरे आंसुओ का मुन्तजिर हूँ मै.

38.
किसी के आने या जाने से जिँदगी नही रुकती...
बस जीने का अँदाज बदल जाता है..

39.
आज इस कदर याद आ रहे हो..
जिस कदर तुमने भुला रखा है..

40.
उस शख़्स को बिछड़ने का सलीका भी नहीं..
जाते हुए खुद को मेरे पास छोड़ गया..

41.
तुम्हें ये कौन समझाये तुम्हें ये कौन बतलाये..
बहोत खामोश रहने से ताल्लुक टूट जाते हैं..

42.
ख़्वाब जितने भी थे जल गए सारे..
अब इन आँखों में नमी के सिवा कुछ भी नही..

43.
तुम हमें मिल जाओ ये मुमकिन नहीं...
हम तुम्हे छोड़ दें ये हमें मंजूर नहीं ..

44.
सिर्फ चेहरे की उदासी से भर आये आंसू 
दिल का आलम तो अभी आपने देखा ही कहा है !!!!

45.
तेरी मुहब्बत भी उस खुदा के करम की तरह है,
जो जरूरतमंद है, बस उसी को ना मिली...

46.
वो एक पल जिसे तुम सपना कहते हो,
तुम्हे पाकर मुझे जिंदगी सा लगता है,

47.
बहुत याद करता है वो मुझे..
दिल से ये वहम जाता क्यों नहीं...

48.
अजब ज़ुल्म करती हैं तेरी यादें मुझ पर ..
सो जाऊँ तो जगा देती हैं जग जाऊँ तो रुला देती हैं..

49.
बताओ ना कैसे भुलाऊँ तुम्हें..
तुम तो वाक़िफ़ हो इस हुनर से..

50.
शुक्रिया उनका कि हमें जीना सिखा दिया..
होते थे जिन आँखों में समंदर उनको ही सुखा दिया..

51.
ताज महल को बनाना तो हमें भी आ गया है अब ..
कोई एक मुठ्ठी वफ़ा अगर ला दे ,तो हम काम शुरू करें..

52.
मैं क्यों करूं मुहब्बत किसी से, मैं तो गरीब हूँ,
लोग बिकते हैं और खरीदना मेरे बस में नहीं...

53.
रिस्ते बन जाते है अनजाने मेँ...
पर तकलीफ होती है निभाने मेँ ..,
रूठनेँ बाले तो पल मेँ रूठ जाते है ..
और उमर गुजर जाती है उन्हेँ मनानेँ मेँ..

54.
ये मुहब्बत भी है क्या रोग फ़राज़,
जिसे भूले वो सदा याद आया...

55.
सफर मोहब्बत का दुश्वार कितना है..
मगर देखना है कोई वफादार कितना है..
यही सोच कर कभी उसे नहीं माँगा हमने...
उसे आजमाना है की वो मेरा तलबगार कितना है...

56.
साँसों का टूट जाना तो बहुत छोटी सी बात है दोस्तोँ ..
जब अपने याद करना छोड़ दें मौत तो उसे कहते हैं ..

57.
दीप ऐसे बुझे फिर जले ही नहीं ..
ज़ख्म इतने मिले फिर सिले ही नहीं..
व्यर्थ किस्मत पे रोने से क्या फायदा...
सोच लेना की हम तुम मिले ही नहीं ...

58.
लौट के आ गये शाम के परिंदे भी ..
मेरा वो " सुबह का भूला " अब तक नहीं लौटा..

59.
नजाकत से मेरी आँखों में वो उसका देखना तौबा..
इलाही हम उन्हें देखें या उनका देखना देखें..

60.
तू मेरे राम में खुदा का तसव्वुर कर ले....
तेरे खुदा में अपना राम देखता हूँ मैं....

61.
चैन मिलता था जिसे आके पनाहों में मेरी,
आज देता है वही अश्क निगाहों में मेरी....

62.
गुज़र गया वो वक़्त जब तेरी हसरत थी मुझको..
अब तू खुदा भी बन जाए तो भी तेरा सजदा ना करूँ..

63.
किसी की यादों ने पागल बना रखा है..
कहीं मर ना जाऊं कफ़न सिला रखा है..
जलने से पहले दिल निकाल लेना..
कहीं वो ना जल जाए जो दिल में छुपा रखा है...

64.
मेरे ज़ज्बात की कदर ही कहाँ..
सिर्फ इलज़ाम लगाना ही उनकी फितरत है..

65.
हो सकती है मोहब्बत ज़िंदग़ी मे दोबारा भी..
बस हौसला हो एक दफ़ा फिर बर्बाद होने का..

66.
कोशिशें जब भी करता हूँ "उनको" भुलाने के लिए..
" वो" ख्वाबों में चले आते हैं, मुझको सताने के लिए..

67.
क्या मिला हमें सदियों कि मोहब्बत से..
एक शायरी का हुनर और दुसरा जागने कि सज़ा..

68.
महबूब का घर हो या फरिश्तों की ज़मी..
जो छोड़ दिया फिर उसे मुड़ कर नहीं देखा...

69.
ज़रा सा बात करने का तरीका सीख लो तुम भी..
इधर तुम बात करते हो उधर दिल टूट जाता है..

70.
उसका वादा भी बडा अजीब था जिंदगी भर साथ निभाने का..
मैंने भी ये नहीं पूछा कि मुहब्बत में साथ दोगे या यादों में ...

71.
चलते थे इस जहाँ में कभी सीना तान के हम ..
ये कम्बख्त इश्क़ क्या हुआ घुटनो पे आ गए हम..

72.
वो कहते हैं अपने दिल के रास्ते पर चलो..

जब दिल ही टूटकर चौराहे पर बिखर जाए तो फिर किधर जाएं..


73.
फूल से आशि़की का हुनर सीख ले,
तितलियां ख़ुद रुकेंगी, सदाएं न दे

74.
आशि़की बेदिली से मुश्किल है,
फिर मुहब्बत उसी से मुश्किल है

75.
हमें कोई ग़म नहीं था, ग़म-ए-आशि़की से पहले,
न थी दुश्मनी किसी से, तेरी दोस्ती से पहले

76.
आशि़की सब्रतलब और तमन्ना बेताब,
दिल का क्या रंग करूं, ख़ून-ए-जिगर होने तक

77.
आग़ाज़-ए-आशि़की का मज़ा आप जानिए,
अंजाम -ए-आशि़की का मज़ा हम से पूछिए

78.
अपने ख़ून-ए-वफ़ा से डरता हूं,

आशि़की बंदगी न हो जाए


79.
सोचता हु उस की याद आखिर
अब किसे रात भर जगाती  होगी


80.
बहूत नज़दीक आते जा रहे हो ,
बिचरने  का इरादा कर लिया है क्या

81.
आँगन में खिले गुलाब पर जा बैठी
हल्की सी उड़ी थी उनके कदमों से जो धूल

गोरी थी कि अपने बालों में सजाने के लिये
चुपचाप से जाके तोड़ लाई वही फूल

82.
बहुत देर तक खामोश रही तुम
बहुत देर तक चुपचाप रहा मैं

बहुत देर तक गूफ्तगू होती रही

83.

हमने अब तक नहीं कहा उसको
उसने अब तक नहीं कहा हमसे

हम एक दूसरे से प्यार करते हैं


84.
दिल गया तो कोई आँखे भी ले जाता
फकत एक ही तस्वीर कहाँ तक देंखू

85.
उसके सिवा किसी और को चाहना मेरे बस में नहीं, उसके सिवा किसी और को चाहना मेरे बस में नहीं, ये दिल उसका है, अपना होता तो बात और थी

86.
ये भी एक तमाशा है इश्क ओ मोहब्बत में
दिल किसी का होता है और बस किसी का चलता है

87.
रूह तक नीलाम हो जाती है इश्क के बाज़ार में,
इतना आसान नहीं होता किसी को अपना बना लेना


88.

मयखाने में बेपरवाह बैठे जरुर हैं
पर कितना है पीना हम इतने होश में हैं

89.
रात भर आसमां में हम चाँद ढूढते रहे
चाँद था कि चुपके से मिरे आँगन में उतर आया !!

90.

यह शहर जालिमो का है संभल कर चलना 
लोग सीने से लग कर दिल ही निकाल लेते हैं 

91.
ये भी एक तमाशा है इश्क ओ मोहब्बत में
दिल किसी का होता है और बस किसी का चलता है

92.
रूह तक नीलाम हो जाती है इश्क के बाज़ार में,
इतना आसान नहीं होता किसी को अपना बना लेना

93.
मेरी इबाबतो को ऐसे कर कबूल ऐ खुदा
के सजदे में ,मै झुकू तो हर रिश्तों कि जिन्दगी सवर जाये !

94.
जिंदगी के राज़ को रहने दो,
अगर है कोई ऐतराज़ तो रहने दो,
पर जब दिल करे हमें याद करने को,
तो उसे ये मत कहना के आज रहने दो 

95.
जिनके मिलते ही ज़िन्दगी में ख़ुशी मिल जाती है
वो लोग जाने क्यों ज़िन्दगी में कम मिला करते हैं।

96.
 मुझसा कोई जहाँ में नादान भी न हो ,
कर के जो इश्क कहता है नुकसान भी न हो ...!!

97.
जी जान कर भी वो जान ना पाए  
आज तक मुझे पहचान ना पाए
खुद ही कर ली बेवफ़ाई हुमने 
ताक़ि उन पर कोई इल्ज़ाम ना आए 

98.
आँखे रो पड़ी उनका ना पैगाम आया
चले गये हमे अकेला छोड़ कर ये कैसा मुकाम आया
मेरी तन्हाई हसी मुझ पर और बोली  
आख़िर मेरे सिवा कौन काम आया

99.           
कहाँ नहीं तेरी यादों के हाथ
कहाँ तक कोई दामन बचा के चले

100.

पूछ कर मेरा पता बदनामिया मत मोल ले
ख़त किसी फूटपाथ पर रख दे, मुझे मिल जायेगा

101.
कल, भीड़ में भी .... तुम हमें तन्हा दिखे
अब बोल भी दो, है क्या वजह तन्हाई की ?

102.
जमाने भर के एव कम थे ,
जो तुमने जाते जाते ये घाव दे दिया कि तुम अच्छे नही हो,

103.
जब वो मिले हमसे अरसे बाद तो उन्होने पूछा हाल -चाल कैसा है,
तो मैने कहा तुम्हारी चली चाल से मेरा हाल बदल गया,

104.
इतनी शिद्दत से वो शख्स मेरी रगो मै उतर गया है,
कि उसे भुलाने कि लिये मुझे मरना होगा,

105.
मोहब्बत का अजीब दस्तूर देखा,
जो उसकी जीत हो तो हम हार जाये,

105.
तुम्हे मोहब्बत करना नहीं आता 
मुझे मोहब्बत के सिवा कुछ नहीं आता 
ज़िन्दगी जिने के दो ही तरीके है 
एक तरीका तुम्हे नहीं आता 
एक मुझे नहीं आता ...

106.

किसी को भुलाने के लिए ना मर जाना तुम..
क्या जाने कौन तुम्हारी राह देख रहा होगा !!

107.

हम तो रो भी नहीं सकते उसकी याद में 
उसने एक बार कहा था 
मेरी जान निकल जाएगी 
तेरे आंसू गिरने से पहले..

108.

आँसू की कीमत जो समझ ली उन्होने.. 
उन्हे भूलकर भी मुस्कुराते रहे हम ..

109.
फिकर ही हमारी यही थी..
कि कहीं शिकायत ना हो उनको..
कि क़दर उनकी हमने नही की..

110.
उन्होने हाँ जो कह भी दिया..
क्या पता दुनिया से लड़ना पड़े हमे..!!

111.
ए जिन्दगी खत्म कर अब ये यादो के सिलसिले,
मै थक सा गया हू दिल को तसल्लिया देते देते,

Do hi Gawah the Meri Muhabbat k ek Waqt or ek wo Ek Guzar Gya Doosra Mukkar Gaya